घमासान तेज़: चंद्रशेखर ने भेजा 2.5 करोड़ का नोटिस, रोहिणी घावरी पर पलटवार

भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में रोहिणी घावरी को कथिततौर पर 2.5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेज दिया है. इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है और समर्थकों के बीच इसे चंद्रशेखर का ‘करारा जवाब’ बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में रोहिणी घावरी ने एक बयान में चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ कुछ आरोप लगाए थे, जिसे आज़ाद समर्थकों ने ‘झूठा, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण’ बताया. चंद्रशेखर की लीगल टीम ने नोटिस में कहा है कि यह बयान उनकी छवि को नुकसान पहुँचाने और सामाजिक-सियासी प्रतिष्ठा को गिराने का प्रयास है.

नोटिस में क्या कहा गया?

नोटिस में मांग की गई है कि रोहिणी घावरी अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
चंद्रशेखर की ओर से वकीलों ने कहा,

“हमने उन्हें 15 दिन का समय दिया है, अन्यथा हम अदालत का दरवाज़ा खटखटाने के लिए बाध्य होंगे.”

रोहिणी घावरी ने क्या कहा?

रोहिणी घावरी ने 16 जुलाई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक बयान जारी कर इस मानहानी नोटिस का जवाब दिया. तभी सार्वजनिक रूप से पता चला कि चंद्रशेखर ने जवाबी कार्रवाई की है. हालांकि, राहोणी घावरी ने चंद्रशेखर का नाम नही लिखा है. रोहिणी घावरी ने अपनी पोस्ट में लिखा,

“2.5 करोड़ का मानहानि का नोटिस तो भेज दिया तूने !! अब 5 करोड़ किसी गुंडे को देके स्विट्जरलैंड में मेरी हत्या भी करा दे अकेली रहती हूँ यहाँ अच्छा होगा तेरे लिए !! क्योंकि अब लड़ने से मुझे इस दुनिया की कोई ताक़त नहीं रोक सकती लगा दम जितना है !! ईश्वर क़ानून जनता सबकी अदालत में तू हारेगा !!”

सियासी मायने क्या हैं?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह घटनाक्रम केवल एक व्यक्तिगत मानहानि का मामला नहीं, बल्कि दलित राजनीति के उभरते चेहरे और उनके खिलाफ हो रही साजिशों का संकेत भी है. चंद्रशेखर के इस क़दम को समर्थकों ने “सम्मान की रक्षा” बताया है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

चंद्रशेखर समर्थकों में इस पलटवार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हैशटैग #JusticeForChandrashekhar और #RohiniDefamation ट्रेंड करने लगे हैं.

चंद्रशेखर आज़ाद का यह क़दम सिर्फ़ एक क़ानूनी कार्यवाही नहीं बल्कि उनके विरोधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे. आने वाले दिनों में यह मामला कितना गहराता है, इस पर सबकी नज़रें टिकी रहेंगी.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...