संसद का मानसून सत्र 2025 शुरू: मायावती की सरकार-विपक्ष से एकजुटता की अपील

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र 2025 को लेकर सरकार और विपक्ष से जनहित और देशहित के मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा तथा एकजुटता की मांग की है. उन्होंने महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा, क्षेत्रीय-भाषाई विवादों और आंतरिक-सीमा सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस नीतियां बनाने के लिए संसद के सुचारू संचालन को आवश्यक बताया.

जनहित और देशहित में सार्थक बहस की जरूरत

मायावती ने अपने बयान में कहा कि पिछले सत्रों में अक्सर देखे गए टकराव, हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप से देशवासियों को निराशा हाथ लगी है. उन्होंने सरकार और विपक्ष से आग्रह किया कि वे पार्टी हितों से ऊपर उठकर देश के करोड़ों गरीब और मेहनतकश बहुजनों के हित में काम करें. साथ ही उन्होने आगे जोड़ा, वैश्विक स्तर पर बदलते राजनीतिक और आर्थिक हालात में लोकतंत्र और संप्रभुता पर बढ़ते खतरों का मुकाबला करने के लिए सरकार को विपक्ष के साथ मिलकर जनता का विश्वास जीतना होगा.

पहलगाम नरसंहार और सुरक्षा पर सकारात्मक रुख जरूरी

मायावती बहनजी ने सरकार का ध्यान ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर और सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दे पर भी आकर्षित किया है. उन्होने विशेष रूप से, पहलगाम नरसंहार और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार से सकारात्मक दृष्टिकोण और विपक्ष से सहयोगात्मक रवैये की अपेक्षा की. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता और सीमाओं की सुरक्षा सरकार का प्राथमिक दायित्व है, जिसमें विपक्ष को भी पार्टी हितों से ऊपर उठकर सहयोग करना चाहिए. मायावती ने अंत में कहा, “देशवासियों की अपेक्षा है कि यह सत्र निराशा के बजाय सकारात्मक परिणामों के साथ समाप्त हो, ताकि भारत विकास और समृद्धि के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ सके.” उन्होंने सभी पक्षों से सर्वसमाज और बहुजनों के हित में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...