कविता: आखिर कैसी ये खुशहाली है, कैसी ये तैयारी है?

आखिर कैसी ये खुशहाली है, कैसी ये तैयारी है?

देखो-देखो हर तरफ छाई, कैसी ये खुशहाली हैं?
बच्चे, युवा, बूढ़े सब संग मिल, कर रहे कैसी ये तैयारी है?
घर की साफ़-सफाई एवं पुताई, नए कपड़े और मिठाई,
दिया-बाती, कलम किताबें, सबके घर पर क्यूँ है आई?
गली-गली मे बच्चों ने क्यूँ है ऐसी धूम मचाई?
मन हुए जा रहा व्याकुल अब जानने को,
आखिर कैसी ये खुशहाली है , कैसी ये तैयारी है?

कामों मे उलझें है सब, प्रश्नो के उत्तर कौन बताता।
पोते संग गुजर रहे थे गांव के राम बहादुर दादा (कुछ ही क्षण मे)।।
लगे बताने खुशियों का राज, सुन जिसे मन खुश हुआ मेरा भी आज।
बोले बेटा आज यहाँ है उत्सव, आज है 14 अक्टुबर, आज है दीक्षा दीप महोत्सव।

आज ही के दिन छप्पन में, बाबासाहेब ने ली थी बौद्ध धम्म की दीक्षा।
ये ऐतिहासिक घटना थी, जो बन गयी देश की सांस्कृतिक पूंजी का हिस्सा।
प्रेरणादायक है ये तिथि, देती मानवता की शिक्षा।
आज घर सजेंगे, गांव सजेगें, शहर होगा नीला।
बच्चों के कलरव की बारात सजेगी,
घर पर होगा धम्म ध्वजा और हाथ में होगा झण्डा नीला।।
मीठा होगा, फल होंगे , हर जगह दीपक होंगे।।
रसोई मे महकेगी खुशबू गुझिया खीर समोसा और मिठाई की।
होंगे गीत-संगीत, चर्चा-परिचर्चा बहुजन महापुरुषों के संघर्ष एवं लड़ाई की।।
बेटा शिक्षा का ये पर्व अनुठा, कलम-किताबों के उपहारों से होगा पूरा।।
समता, स्वतंत्रता बंधुत्वता और मानवता के स्तम्भ पर हमारा ये पर्व है निर्मित।
प्रकृति की सुंदरता चोटिल ना हो, पटाखे जलाना यहाँ है वर्जित।।

बेटा तुम भी आगे आओ, करो तैयारी साथ में।
नाचेंगे, झूमेंगे, खेलेंगे, हम सब बच्चों के साथ में।।
शीबू भी समझ गए, चीकू भी अब समझ गई हैं कि,
कैसी ये खुशहाली, कैसी ये तैयारी और कैसा है ये उत्सव।
चल रहे मनाने हम, धूम-धाम से दीक्षा दीप महोत्सव।।

(रचनाकार: शैलजाकांत इंद्रा, विधि छात्र, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...

बिहार चुनाव 2025: BSP की तैयारी पूरी समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण फैंसलें

बिहार चुनाव: आगामी कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप...

कर्नाटक में दलित आरक्षण का 6:6:5 फॉर्मूला तय; जानिए किसे कितना मिला आरक्षण?

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार रात लंबी कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 17% आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने...

130वें संविधान संशोधन बिल पर मायावती का तीखा हमला, कहा- “लोकतंत्र होगा कमज़ोर”

नई दिल्ली। संसद में कल भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

मायावती ने अमेरिकी टैरिफ को बताया ‘विश्वासघाती’, संसद में चर्चा की मांग

Mayawati on Trump: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...

अमेरिका की आर्थिक सख्ती पर मायावती की दो टूक – “देशहित से कोई समझौता नहीं होना चाहिए”

Mayawati Big Statement on Trump Action: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री UP मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर आयात...

मायावती की निर्वाचन आयोग से अहम बैठक; EVM तथा चुनाव प्रणाली पर गंभीर चर्चा?

नई दिल्ली: देश की राजधानी स्थित निर्वाचन सदन में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज भरत के मुख्य निर्वाचन...

दलित राजनीति का हाशियाकरण : एक करुण गाथा

भारत की सामाजिक-राजनीतिक वीथियों में दलित नेतृत्व का हाशियाकरण एक ऐसी करुण गाथा है, जो हृदय को मथ डालती है। यह गाथा उन अनकहे...