बसपा की मीटिंग खत्म; Akash Anand की वापसी

BSP Meeting: बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन कल लखनऊ में सम्पन्न हुआ. जिसमें बहनजी ने ढाई घंटे लम्बी चली बैठक में कई बड़े फैंसले लिए और पदाधिकारियों को डाट-डपटकर आगे की रणनीति बताई.

इस बैठक में सबसे बड़ा और सबसे चर्चित फैंसला आकाश आनंद जी की वापसी है. जिन्हे दुबारा से दोनों जिम्मेदारियाँ बहाल कर दी गई है. और अब उन्हे इन जिम्मेदारियों को ज्यादा अधिकार के साथ सौंपा गया है.

मतलब, अब आकाश आनंद पूरे देश यानि यूपी तथा उतराखंड के भी प्रभारी होंगे और संगठन समीक्षा का भी अधिकार होगा. पहले और अब जो जिम्मेदारियाँ दी गई है. उनमें यही सबसे बड़ बदलाव है. पहले उन्हे इस तरह का फ्री हैंड नही दिया गया था.

कांग्रेस पर बोला हमला

बहुजन समाज पार्टी अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक में चुनाव परिणाम पर चर्चा करते हुए बहनजी ने कहा, “इस बार विरोधी पार्टियों द्वारा चुनाव में विशेषकर संविधान बचाओ जैसे अनेकों और उठाये गये मुद्दों को लेकर किये गये गलत प्रचार से गुमराह होकर, जो अपनी पार्टी का जबरदस्त नुकसान हुआ है. उसपर खास ध्यान आकर्षित कराते हुए, आगे चुनाव में पार्टी को फिर ऐसा कांग्रेस पार्टी ने भारतीय संविधान सभा में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर को आने से रोकने के लिए, किस्म-किस्म के हठकंडे अपनाये थे, वह पार्टी अब , इनके द्वारा निर्मित किये गये संविधान को कैसे बचाने की बात कर सकती है? यह भी अति-गंभीरता से सोचने की बात है. तथा ना ही इस पार्टी ने, बाबासाहेब को भारतरत्न की उपाधि देकर सम्मानित किया था.”

उन्होने आगे जोड़ा, इतना ही नही बल्कि, भारतीय संविधान लागू होने पर जब, कांग्रेस की केंद्रीय सरकार ने, संविधान के मुताबिक देश को एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों के लोगों को खासकर आरक्षण सम्बंधी कानूनी अधिकारों का पूरा लाभ नहीं दिया. तथा जनहित के अन्य और जरूरी मुद्दों पर भी जब बाबासाहेब की बात नहीं मानी गई थी, तो तब फिर इन्होने दुखी होकर ऐसी सरकार में कानून मंत्री पद पर बने रहना सही नहीं समझा तथा फिर इन्होने इस पद से इस्तीफा भी दे दिया था.”

आकाश आनंद की वापसी और बहनजी की उम्मीद

इस बैठक में सभी पदाधिकारियों के सामने बहनजी आकाश आनंद की पुन: वापसी करवाई और उनसे पार्टी और मूवमेंट को आगे बढ़ाने की उम्मीद भी करी. इस मौके पर बहनजी ने कहा, “आकाश आनंद को भी पूरी परिपक्वता (मैच्यूरिटी) के साथ पार्टी में कार्य करने के लिए इनको फिर से मौका दिया है. यह पूर्व की तरह ही पार्टी में अपने सभी पदों पर बने रहेंगे. अर्थात यह पार्टी के National Co-ordinator के साथ-साथ मेरे एकमात्र उतराधिकारी भी बने रहेंगे. इनके बारे में वैसे मुझे यह पूरी उम्मीद है कि अब वह अपनी पार्टी व मूवमेंट के हित में हर स्तर पर पूरेतौर से एक परिपक्व (मैच्यूर) नेता के रूप में जरूर उभरेंगे. पार्टी के लोग भी अब इनको पहले से भी ज्यादा अपना आदर-सम्मान आदि देकर इनका हौंसला भी जरूर बढ़ायेंगे. ताकि अब वह आगे मेरी सभी उम्मीदों पर पूरेतौर से खड़ा उतर सके.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...