साहेब बनना आसान, बहनजी बनना मुश्किल

भारतीय राजनीति में गला काट प्रतियोगिता, जानलेवा संघर्ष, षड्यंत्र, और चालबाजियों का बोलबाला है। यहाँ अनगिनत प्रतिद्वंद्वी और दुश्मन हैं—अपने भी, पराये भी, अंदर से भी, और बाहर से भी। ऐसी स्थिति में आज किसी के लिए बहनजी या उनके समान किसी नेता के विकल्प के रूप में उभरना अत्यंत कठिन प्रतीत होता है। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए पूरा जीवन संघर्ष में लगाना पड़ता है, और तभी कुछ संभावनाएँ बन सकती हैं।

1977 से अपने संघर्ष और सही समय पर सटीक निर्णय लेने की अद्वितीय क्षमता के बल पर बहनजी (मायावती) ने तमाम विरोधियों और बाधाओं पर विजय पाई और आज बहुजन राजनीति के शीर्ष पर पहुँच गई हैं। उनके संघर्ष की प्रतिद्वंद्वी भी आज तारीफ करते हैं। उनके नेतृत्व की विशेषता यह है कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में लगातार चुनौतियों का सामना किया और उन्हें परास्त किया।

साहेब कांशीराम बनना आसान क्यों है?

इसके विपरीत, साहेब कांशीराम बनना अपेक्षाकृत सरल है। यहाँ कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है—न बाहर से, न अंदर से। न ही कोई जानलेवा संघर्ष करना पड़ता है। मिशन का मैदान खाली है, जहाँ सिर्फ दृढ़ निश्चय, त्याग, लगन, और प्रभावी कार्य योजना के सहारे आप उस मुकाम तक पहुँच सकते हैं जहाँ साहेब कांशीराम पहुँचे। उनका व्यक्तित्व ऐसा है कि जो कोई भी उनके विचारों से एक बार जुड़ता है, वह हमेशा के लिए उनके मिशन का हिस्सा बन जाता है।

साहेब बनने के लिए किसी अन्य से प्रतियोगिता करने की आवश्यकता नहीं है। यह पूरी तरह से अपने आप पर विजय प्राप्त करने का मामला है। जबकि बहनजी बनने के लिए न केवल स्वयं को मजबूत बनाना पड़ता है, बल्कि हज़ारों-लाखों प्रतिद्वंद्वियों को भी पछाड़ना आवश्यक होता है। यह ताकत और रणनीति का खेल है, जिसमें सामने वाले को कमजोर करके ही विजय पाई जा सकती है। यह राजनीति का एक प्रमुख सत्य है।

राजनीति और मिशन की वास्तविकता

भारत में राजनीति अब साम, दाम, दंड, भेद और छल-कपट का पर्याय बन चुकी है। इसमें हर कदम पर षड्यंत्र और चालाकी के साथ आगे बढ़ना पड़ता है। लेकिन मिशन की राह इससे भिन्न है। मिशन में किसी को हराकर आगे बढ़ने की बाध्यता नहीं है। यह एक प्रतियोगिता-विहीन प्रक्रिया है, जहाँ आत्म-विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करना होता है।

साहेब कांशीराम मिशन का प्रतीक हैं, जबकि बहनजी संगठन की संरचना का प्रतिनिधित्व करती हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। साहेब के बिना बहनजी बन पाना लगभग असंभव है, क्योंकि साहेब ने उस मिशन की नींव रखी है, जिसके बिना संगठनात्मक राजनीति का ढाँचा खड़ा नहीं हो सकता।

सबक और चुनौती

विडंबना यह है कि समाज में काम कर रहे कई साथी बहनजी की तरह बनना चाहते हैं, जबकि साहेब की तरह बनने की कोशिश कम ही लोग करते हैं। यह आंदोलन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। बिना साहेब की तरह बने, बहनजी बनना असंभव है। यहां तक कि खुद बहनजी भी किसी को राजनीति के शिखर तक नहीं पहुंचा सकतीं क्योंकि वह खुद साहेब नहीं हैं।

इसलिए, यह जरूरी है कि हम साहेब बनने के रास्ते को पहले समझें, क्योंकि वहीं से नेतृत्व की वास्तविक शुरुआत होती है। मिशन और राजनीति की इस सच्चाई को जितनी जल्दी स्वीकार कर लिया जाएगा, उतना ही बहुजन आंदोलन के लिए बेहतर होगा।

(लेखक: डॉ राज कुमार, दयाल सिंह कालेज, दिल्ली विश्व विद्यालय; ये लेखक के अपने विचार हैं)

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

ओपिनियन: दलितों के साथ अनदेखी क्यों?

आज भी देश में अगर दलितों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है. मौजूदा वक्त में तो इसे...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में क्यों?

यह सवाल हैरान करने वाला है कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मान्यता दी गई? उनकी किस विशेषता...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

सच्चे बौद्ध की पहचान: आचरण, शील और सामाजिक उत्तरदायित्व

आज के युग में जब मानवता नैतिक मूल्यों के संकट से जूझ रही है, तब बुद्ध का धम्म एक प्रकाश स्तंभ की तरह मार्ग...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

बहुजन अस्मिता: प्रतीकों से वैचारिक क्रांति तक

भारतीय समाज के सांस्कृतिक और वैचारिक धरातल पर वर्तमान में जो मंथन चल रहा है, वह केवल प्रतीकों के बदलाव का विषय नहीं है,...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...