यूपी में चमारों के खिलाफ आया जातिवादी फरमान मिलेगा 5 हजार रुपए और 50 जूतों का दण्ड़

यूपी: विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही अनुसुचित जाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार शुरु हो गए थे. जो अनवरत जारी है. इनमे दिन-पे-दिन बढ़ोतरी ही हो रही है. लेकिन, कम होने का नाम नही ले रहे हैं.

अभी हाल ही में एक मनुवादी फरमान अनुसुचित वर्ग की एक जाति “चमार” के नाम गाँव के प्रधान ने मुनादी करवाकर दण्ड की घोषणा करवाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, “अगर कोई भी चमार प्रधान की खेत की डोल, समाधी और ट्यूबवेल पर अगर दिखाई देगा तो उसे 5 हजार रुपए और 50 जूतों का दण्ड दिया जाएगा.”

इस मुनादी को आप स्वयं नीचे दिए गए वीडियो के माध्यम से सुन सकते हैं. जिसमें साफ-साफ मुनादी और मुनादीकर्ता दिखाई दे रहा है.

इस गाँव का है मामला

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से गाँव पावटी का मामला बताया जा रहा है. जहाँ के प्रधान राजबीर त्यागी ने यह मुनादी करवाई है. उसने एक व्यक्ति यानि मुनादीकर्ता को ढोल के माध्यम से यह फरमान गली-गली जाकर सुनाने के लिए आदेश दिए और यह व्यक्ति चमारों की बस्ती में जाकर मुनादी करने चला गया. वहाँ पर किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और मामला सबके सामने आ गया.

सोशल मीडिया पर योगी सरकार की हो रही किरकिरी

जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के सामने आया उसी वक्त यह मामला तूल पकड़ने लगा और एक जाति विशेष के खिलाप दुर्व्यवहार और पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का आरोप प्रधान पर लगने लगा है.

लोग कह रहे है कि योगी सरकार अपने कार्यकाल में ऐसे जातिवादीयों को मौका दे रही है. वह उचित कार्रवाही करने के नाम पर सिर्फ कागज कार्रवाही करती है. इसलिए, जातिवादी अपराधियों के हौंसले बुलंद रहते हैं.

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मामले पर ट्वीट किया तो संबंधित थाना क्षेत्र के ट्वीटर हैंडल से जवाब आया कि, “पावटी खुर्द गाँव, थाना चरथावल, के प्रकरण में गंभीर धाराओं में अभियोग  पंजीकृत कर गिरफ्तारी करी गई है. संबंधित प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की बाइट संलग्न है.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

Opinion: जाति (अ)व्यवस्था का उन्मूलन कैसे हो?

जाति (अ)व्यवस्था का निर्माण, शासकीय संरक्षण और उसके उन्मूलन का वैचारिक विश्लेषण भारतीय समाज की सबसे गहरी और जटिल समस्या है. यह आलेख जाति...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...