बुद्ध पूर्णिमा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों को दिया बड़ा संदेश

देश आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मना रहा है. यह एक वैश्विक पर्व है जो भारत को दुनिया से जोड़ता है. यहाँ तक की यूएन में भी भगवान बुद्ध ही एकमात्र वो महामानव है जिनकी पूजा की जाती है.

इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती जी ने भी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक मंगलकामनाएं दी हैं और एक बड़ा संदेश दिया है.

उन्होने अपने वक्तव्य में कहा,

  • सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवीयत की आदर्श ज्योति को दुनियाभर में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले महामानवतावादी तथागत गौतमबुद्ध को उनकी जयंति पर देश व विदेशों में रहने वाले उनके सभी अनुयाइयों को ‘बुद्ध पूर्णीमा’ की हार्दिक बधाई एवं सुख, शांति तथा गरीबी व लाचारी-मुक्त- जीवन की कामनाएं.
  • दूसरों के प्रति दया, करूणा, दानशीलता व इंसानियत को जिंदा रखने के लिए गौतमबुद्ध ने सब कुछ त्यागकर अपना जीवन समर्पित किया और महामानवतावादी कहलाए तथा जिसासे भारत की दुनिया में अलग सुंदर छवि बनी. आज भी उनके जीवन आदर्शों पर चलकर ही जीवन को धन्य किया जा सकता है.
  • माथा टेकना अलग बात है, लेकिन तथागत गौतमबुद्ध जैसे संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि के आदर्शों पर चलकर जनता के जीवन को सुखी बनाने की व्यापक उपयोगिता व सार्थकता है.
  • गौतमबुद्ध के आदर्शों के तहत ही बीएसपी की सरकार ने यूपी के गाँवों में बसने वाले गरीबों व उपेक्षितों आदि के लिए ‘डॉ. अम्बेड़कर ग्रामसभा समग्र विकास योजना’ को आति-प्रभावी ढंग से लागू करके गाँवों को 18 बुनियादी सुविधाओं से लैस किया व गाँवों की दशा बदलने का काम किया, जो विरोधियों को नहीं भाया तथा अब वे काम गौण.
  • साथ ही, तथागत गौतमबुद्ध के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए उनकी स्मृति में अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए गए तथा ‘कानून द्वारा कानून का राज’ एवं ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के उनके आदर्शों पर बीएसपी की सरकार को चलाया गया तथा उनकी याद में अनेकों ऐतिहासिक महत्व के यादगार कार्य किये गये.
  • गौतमबुद्ध को शत-शत-नमन करने के साथ ही उनके मानवतावादी आदर्शों पर चलकर ही भारत को जगदगुरु बनाने के प्रयास की सख्त जरूरत, जिसके लिए सिर्फ समाज को ही नहीं बल्कि सरकारों को भी साफ नीयत के साथ ईमानदार बनकर कथनी व करनी के अंतर को मिटाना होगा.
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

Opinion: जाति (अ)व्यवस्था का उन्मूलन कैसे हो?

जाति (अ)व्यवस्था का निर्माण, शासकीय संरक्षण और उसके उन्मूलन का वैचारिक विश्लेषण भारतीय समाज की सबसे गहरी और जटिल समस्या है. यह आलेख जाति...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...