BSP News: राजस्थान के बसपा पदाधिकारियों के साथ बहनजी की अहम बैठक संपन्न

दिल्ली: आज बहुजन समाज पार्टी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर राजस्थान बसपा पदाधिकारियों की अहम बैठक संपन्न हुई. इस बैठक को खुद बसपा सुप्रीमो मायावती जी ने लिया और संगठन विस्तार, आने वाले विधानसभा चुनाव तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद जैसे मामलों को सुलझाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस अहम बैठक में राजस्थान से बसपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय भगवान सिंह बाबा, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य के अलावा विभिन्न जिलों के अध्यक्ष तथा कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक अलवर से जिला अध्यक्ष माननीय इंद्र कुमार बौद्ध, एडवोकेट रामजीवन बौद्ध जी, अशोक वर्मा जी, सीताराम मेघवाल जी, पंचायत समिति सदस्य हितेश रसगोन जी आदि लोग शामिल थे.

यह बैठक पहले से ही प्रस्तावित नही थी. लेकिन, राजस्थान में हाल ही में 12 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित किया गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बसपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा के  खिलाप मोर्चा खोला गया. जिससे संभालने के लिए उच्च पदाधिकारियों ने इस बैठक को रखवाया.

इस बैठक में माननीय बहनजी से पार्टी को लेकर कुछ जरूरी बातों को पदाधिकारियों के साथ साझा किया. जिसका अंश आपके लिए प्रस्तुत है.

  • राजस्थान प्रदेश पार्टी के स्टेट व जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बड़ी व लंबी अहम बैठक में राजनीतिक गतिविधियों, वहाँ के साम्प्रदायिक हालात, विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों, पार्टी संगठन के कार्यकलपों, जनाधार को बढ़ाने के संबंध में सक्रियता आदि के बारे में विस्तार से चर्चा व गहन समीक्षा की तथा आगे के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
  • साथ ही, विश्वासघाति व बिकाऊ लोगों को पूरी तरह से दूर रखते हुए ज्यादातर मिशनरी आधार पर ही पार्टी व संगठन को तैयार करने की सख्त हिदायत.
  • राजस्थान में भी कांग्रेस पार्टी, भाजपा से मुस्तैदी से लड़ने के बजाय, खासकर बीएसपी को ही तरह-तरह से आघात पहुँचाने व पार्टी विधायकों को तोड़ने आदि के स्वार्थ में ही लगी रहती है, जिसके प्रति आगे समुचित सावधानी जरूरी.

इन अहम मुद्दों के अलावा बहनजी ने उदयपुर की घटना का जिक्र भी अपने संबोधन में किया और कांग्रेस सरकार को पूर्णत: फेल बताया. और भाजपा को इस मामले में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ में व्यस्त बताया.

इस बैठक के बाद राजस्थान के पदाधिकारियों पर क्या असर होता है, सांगठनिक रूप से नए चेहरों को मौक मिलेगा या नही और जिन पदाधिकारियों को निकाला गया है. उनके भविष्य को लेकर अब इंतजार रहेगा.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...