किस्सा कांशीराम का 02: इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बूटा सिंह और पिरथी सिंह ने बर्मिंघम (यूके) गुरु रविदास गुरुद्वारा से पैसा लिया पर मैंने मना कर दिया

किस्सा कांशीराम का 02: 1987 में जब इलस्ट्रेटेड वीकली के पत्रकार ने साहेब को सवाल किया कि आप कहते हो कि आपने कभी भी विदेश से पैसा नहीं लिया. आप के इस दावे में कितनी सच्चाई है? तो मान्यवर साहब का जवाब था कि मैं जब अप्रैल 1985 में इंग्लैंड गया तो मुझे बर्मिंघम गुरु रविदास गुरुद्वारा (यू.के.)की तरफ से पैसे देने की पेशकश की गई. लेकिन,  मैंने आदर सहित मना कर दिया.

हालांकि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बूटा सिंह और यहां तक कि बाबू जगजीवन राम ने भी अपने-अपने स्रोतों से पैसा वसूल किया था.

देखा जाए तो इंग्लैंड में चमारों की गिनती 70 हजार के करीब है. साहेब इसलिए भी सचेत थे क्योंकि जालंधर के एक अंबेडकरी ने साहेब के जाने से पहले ही इंग्लैंड के सभी गुरु घरों व सभाओं को पत्र लिखकर कहा था कि कांशीराम इंग्लैंड की धरती से पैसे इकट्ठे करने आ रहा है, उसको कोई भी पैसा ना दिया जाए. यहां तक कि जिस दिन साहेब लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे जाकर उतरे, उस दिन यह शख्स भी लंदन जाकर उतरा.|फर्क केवल इतना था कि साहेब इंग्लैंड की धरती से महज 17 दिन रह कर खाली हाथ वापस अपने बहुजन समाज के लोगों में आ गए, और यह अंबेडकरी पूरे 6 महीने तक वहां रहकर अपने लिए पौंड इकट्ठे करता रहा.

1985 में इस अंबेडकरी ने साहेब के खिलाफ 12-13 पन्नों का दुष्प्रचार से भरा एक पेंफलैट भी निकाला था. तो साहेब ने इस शख्स के बारे में यह भी खुलासा किया था कि इसने मेरे खिलाफ अखबारों के संपादकों को अनाप-शनाप लिखने के लिए प्रेरित किया था. 24 अक्टूबर 1982 को साहेब ने जालंधर स्थित “पूना धिक्कार दिवस”  रैली की समाप्ति के मौके पर 50 हजार लोगों के इकटठ् में उस की खिल्ली उड़ाते हुए भी कहा था कि जालंधर में एक ‘भौंका’ भी रहता है. जब कुछ वर्करों ने साहेब से इसका मतलब पूछा तो उनका सटीक जवाब था कि जो बिना किसी बात के ही भौंकता रहे.

इंग्लैंड की धरती से स्पॉन्सर करने वाले बुजुर्ग फकीर चौहान तकखर के मुताबिक यहां लोगों में जो आपस में कुछ शंकाऐं थीं, साहेब ने अपनी सूझबूझ के साथ सारी की सारी दूर कर दीं व सब भाईचारे के लोगों को प्यार के साथ रहने का उपदेश दिया. जबकि दूसरी तरफ उस अंबेडकरी को उसके चेलों चपटों के अलावा किसी ने भी अच्छी तरह से मुंह ना लगाया.

इससे पहले जब साहेब अमेरिका के 10 दिनों के दौरे पर भी गए थे तो भी उन्होंने कोई भी पैसा लेने से मना कर दिया था. क्योंकि, मूवमेंट के उभार के साथ ही कांग्रेस ने साहेब को बदनाम करने के लिए आरोप लगाना शुरू कर दिया था कि कांशीराम को अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) से फंडिंग होती हैं. साहेब इतने सचेत थे कि विदेश से जो लोग धन देने की पेशकश कर रहे थे हो सकता है वह कांग्रेस के ही एजेंट हों ताकि बाद में साहेब को बदनाम किया जा सके. पर साहेब डंके की चोट पे हमेशा यह बात कहते थे कि जिस दिन भारत की तीनों इंटेलिजेंस एजेंसी साबित कर देंगीं कि कांशीराम के नाम से एक मरला भी जमीन का है यां किसी बैंक में अकाउंट है तो मैं अपनी मूवमेंट को अलविदा कह कर एक तरफ हो जाऊंगा.

आरपीआई के मुकाबले मुझे बहुजन समाज पार्टी इसलिए खड़ी करनी पड़ी ताकि कहीं बहुजन समाज कांग्रेस का पिछ्लगगू ना बन के रह जाए.

(स्रोत: मैं कांशीराम बोल रहा हूँ का अंश; लेखक: पम्मी लालोमजारा, किताब के लिए संपर्क करें: 95011 43755)

Me Kanshiram Bol Raha Hu
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

ओपिनियन: दलितों के साथ अनदेखी क्यों?

आज भी देश में अगर दलितों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है. मौजूदा वक्त में तो इसे...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में क्यों?

यह सवाल हैरान करने वाला है कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मान्यता दी गई? उनकी किस विशेषता...

डॉ. धर्मवीर कौन थे उनकी जीवनी, शिक्षा, निर्भीक दलित चिंतक, साहित्य-आलोचक और आईएएस अधिकारी

डॉ. धर्मवीर : जीवन, शिक्षा, आईएएस सेवा और साहित्यिक योगदान की पूरी कहानी जन्म : 9 दिसंबर 1950, मेरठ के नंगला ताशी गाँव मेंनिधन :...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

किस्सा कांशीराम का #17: मैं अपने समाज की किसी भी बेटी को फूलन बनकर जंगल में नहीं जाने दूंगा, क्योंकि हमारे लिए तो पूरा...

मैं अपने समाज की किसी भी बेटी को फूलन बनकर जंगल में नहीं जाने दूंगा, क्योंकि हमारे लिए तो पूरा देश ही जंगल है... उपरोक्त...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

Opinion: जाति (अ)व्यवस्था का उन्मूलन कैसे हो?

जाति (अ)व्यवस्था का निर्माण, शासकीय संरक्षण और उसके उन्मूलन का वैचारिक विश्लेषण भारतीय समाज की सबसे गहरी और जटिल समस्या है. यह आलेख जाति...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...