कल अलवर में बीएसपी सासंद रामजी गौतम ने किया सत्ता के संग्राम के लिए तैयार होने का आहवान

राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कल राजस्थान के अलवर जिले में पार्टी की समीक्षा बैठक में सत्ता के संग्राम के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. उन्होने कहा, 2023 और 2024 के चुनाव बहुजन समाज के लिए महासंग्राम हैं जिन्हे वोट के हथियार से जीतना है.” इस बैठक में संगठन की समीक्षा की गई और नई जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया.

कल संपन्न हुई इस समीक्षा में कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था. अपने नेताओं को सुनने के लिए कार्यकर्ता उत्सुक दिखाई दिए. और बसपा सासंद रामजी गौतम ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नही किया और प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद साधा.

कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब और पार्टी संस्थापक मान्यवर साहेब कांशीराम के चित्रों पर मालार्पण से की गई. इसके बाद स्वागत की बेला में जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार बौद्ध जी, प्रदेश प्रभारी रामजीवन बौद्ध जी तथा प्रदेश महासचिव इमरान खान जी ने पार्टी चुनाव चिन्ह हाथी भेंट किया.

प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने अलवर जिले की सभी 11 विधानसभाओं की समीक्षा ली और खुद रामजी गौतम ने पदाधिकारियों की हाजरी लेकर नई जिम्मेदारी बांटी.

इस समीक्षा बैठक में चार चांद लगाने का काम विधानसभा किशनगढ़ बास की उपाध्यक्ष ललिता जी की बेटी ने अपने हाथों से बनाई सांसद जी की तस्वीर भेंटकर किया. और बेटी के इस कार्य की सराहना सांसद जी ने मंच के माध्यम से हौंसला अफजाई कर मनोबल बढ़ाया. वहीं, इसी विधानसभा के गांव इस्माईलपुर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति उनके समर्पण और कार्य के लिए मंच पर सम्मानित किया गया. इन कार्यकर्ताओं में सेक्टर अध्यक्ष बंशीलाल जी, सेक्टर महासचिव राजेश जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लालचन्द जी, लखन बौद्ध जी, अशोक बौद्ध जी तथा विजय सिंह शामिल थे.

BSP Worker Gift Ramji Gautam Picture
बीएसपी कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद को उनकी तस्वीर भेंट करते हुए.

इस मौके पर बीएसपी पार्षद अमित जी के साथ पंचायत समीति सदस्य हितेश रसगोन जी को भी सांसद जी ने विशेष धन्यवाद दिया और पार्टी के लिए फिर से अपने जैसे और नेता जिताने का वायदा लिया.

समीक्षा के दौरान प्रदेश कमेटी से प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल व विजय बैरवा, शोरणसिंह दीनबंधु, श्याम बाबु, सीताराम गोठवाल, जाफर पुंगलोत, नेमीचंद, मोहन लाल वर्मा जी तथा जिला एवं विधानसभाओं से सीताराम मास्टर जी, जेपी रंघुवंशी जी, रामकुंवर गुर्जर जी, ललित रसगोन जी, पंकज देव जी, सोनू मेघवाल जी, गिर्राज जी, विलियम जी, एडवोकेट जीतू जी, नीरज, दिनेश, राहुल धवन जी आदि लोग मौजूद रहें.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...