BSP News: दिल्ली में बसपा की बड़ी बैठक; तेलंगाना सहित इन राज्यों के पदाधारी हुए शामिल

दिल्ली: देश की राजधानी जहां अमृतोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं बहुजन समाज पार्टी आने वाले चुनावों की तैयारियों में व्यस्त है. आज बसपा सुप्रीमो मायावती जी के नेतृत्व में हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा कर्नाटक राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में बहनजी ने पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं व वहाँ जनाधार बढा‌ने के लिए आवश्यक नए दिशा-निर्देश पदाधिकारियों के साथ साझा किए. इस अहम बैठक में आजकल बहुचर्चित तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए और बड़ी ही तत्परता से बहनजी को सुनते हुए दिखाई दिए.

बता दें बहनजी ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला और हरियाणा, मध्य प्रदेश तथा यूपी में व्याप्त अति-गरीबी, बेरोजगारी, जातिवाद तथा सांप्रदायिकता पर खेद जताया.

वहीं उन्होने कांग्रेस को भी आड़े हाथो लिया और कहा, “कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ व राजस्थान तथा आंध्र प्रदेश  व तेलंगाना राज्य में भी जन आपेक्षा के अनुसार लोगों की सबसे बड़ी समस्या अति-गरीबी व बेरोजगारी आदि को दूर करने के लिए रोजी-रोजगार के जरूरत का सही से व्यवस्था पूरी नहीं होने पर लोगों का वही बुरा हाल है जो देश के अन्य राज्यों में लगातार बना हुआ है.”

निजीकरण तथा धनबल पर भाजप को घेरा

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश में भाजपा सरकार द्वारा जिस तेजी से सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है. उससे होने वाले खतरों से अवगत कराते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला.

बकौल मायावती, “बहुमूल्य राष्ट्रीय सम्पत्तियों का जिस धड़ल्ले से निजीकरण किया जा रहा है वह देश की बुनियाद को खोखला करने जैसा ही घातक है. देश की पूंजी को बेचकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के स्वार्थ के सहारे देश की लगभग 130 करोड़ गरीब जनता को बेसहारा नही छोड़ देना चाहिए. नतीजा घातक होगा. धनबल के सहारे राज्यों में सरकारों को गिराने का गंदा खेल भी बंद होना चाहिए.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...