बसपा ने मनाया बाबासाहेब का जन्मोत्सव और पार्टी का स्थापना दिवस

खैरथल: बहुजन समाज पार्टी जिला खैरथल ईकाई ने राष्ट्रनिर्माता, विश्वविभूति बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर का 134वां जन्मोत्सव किशनगढ़ बास मौजूद होटल ब्लू मून में मनाया. इस मौके पर पहले उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए केक काटा और इसके बाद पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया.

नवनियुक्त जॉन प्रभारी सीताराम गोठवाल में पार्टी के इतिहास और वर्तमान तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए मिशन मूवमेंट के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. उन्होने अपने संबोधन में पार्टी की वर्तमान चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा,

“पार्टी इस समय राजनैतिक रूप और सांगठिनक स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रही है. पार्टी में नकारापन की सी स्थिति आई हुई है. जिसके लिए मैं खुद को भी जिम्मेदार मानता हूँ. लेकिन, हम अपने पुराने दिनों की चुनौतियों से सबक सीखकर आने वाले चुनावों की तैयारियों के लिए रणनीतियाँ तैयार कर रहे हैं. बहुत जल्द जमीन पर भी पार्टी का कार्य नजर आएगा.“

bsp khairthal workers

वहीं जिला प्रभारी विजय मेघवाल ने बाबासाहेब के संघर्ष मौजूद कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि, “बाबासाहेब को समाज के लिए काम करने की क्या जरूरत थी? वह चाहते तो कांग्रेस में रहकर सरकारी मौज काटते या फिर अंग्रेजों के देश में रहकर मस्त जीवन जीते. लेकिन, उन्होने समाज की हालात को देखा, समझा और उसके समाधान के लिए अपने निजी स्वार्थ भी त्याग दिए और आज जो भी बदलाव आप लोग अपने जीवन में देख रहे हैं. वे सभी बदलाव बाबासाहेब के संघर्षों की बदौलत ही है.“

जन्मोत्सव और विचार संघोष्ठी कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हितेश रसगोन ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि, “हमारी पार्टी लगातार युवाओं के साथ संवाद बनाए हुए है. हम अनुभव के साथ-साथ युवा जोश को भी पार्टी के साथ जोड़ना चाहते है. और हमारी नेता आदरणीय बहनजी ने भी संगठन में 50 फीसदी युवा भागीदारी के लिए हरी झंड़ी दी हुई है. जिसका परिणाम आप आज के कार्यक्रम में देख भी रहे हैं कि यहाँ अधिकतर युवा साथी ना सिर्फ मौजूद है बल्कि संगठन में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.“

इस मौके पर किशनगढ़ बास विधानसभा अध्यक्ष पंकज देव ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को गती दी और अपने सीनियर नेताओं की बातों को आगे बढ़ाते हुए बसपा का स्थापना दिवस और बाबासाहेब जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

आकाश आनंद ने मायावती को लिखा खुला पत्र, मांगी माफी; बोले- ‘BSP मेरा परिवार, किसी दूसरे दल में नहीं जा रहा’

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (BSP) से बाहर किए जाने के बाद आकाश आनंद ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मायावती बहनजी के नाम एक...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...