बसपा ने दिया समानता का संदेश; उपाध्यक्ष सहित सासंद भी कार्यकर्ताओं के बीच बैठे नजर आए

दिल्ली: कल बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान के बसपा पदाधिकारिओं के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया था. यह बैठक बसपा राजस्थान के जिला पदाधिकारियों के साथ थी जिसमें बहनजी भी मौजूद थी. इस बैठक में पार्टी कामकाम के अलावा एक विशेष घटना ने ध्यान खींचा.

जिस हॉल में यह बैठक आयोजित हो रही थी. उसमें सभी पदाधिकारी प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठे हुए थे और पंक्तियाँ बनाकर सामने बैठी हुई बहनजी से चर्चा कर रहे थे. बैठक में पहली पंक्ति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार जी, नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी, राज्यसभा सासंद रामजी गौतम तथा अशोक सिद्धार्थ, राजस्थान प्रभारी सुरेश आर्य तथा बसपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा नजर आ रहे थे.

यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि पार्टी सुप्रीमो के अलावा किसी भी पदाधिकारी को बैठने की विशेष व्यवस्था नही की गई थी. सभी आम कार्यकर्ताओं के साथ उन्ही प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठे हुए थे जिन पर अन्य कार्यकर्ता बैठे थे.

इस बैठक व्यवस्था ने बसपा के कार्यकर्ताओं को एक महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश की है. पार्टी में कहा जाता है कि बसपा में सिर्फ एक ही नेता होता है वो है पार्टी मुखिया यानि वर्तमान में पार्टी सुप्रीमो मायावती ही एकमात्र बसपा की नेता है बाकि लोग कार्यकर्ता होते हैं. और यह बात इस बैठक व्यवस्था ने साबित कर दी है कि वास्तव में बहनजी के लिए उनके भाई और भतीजा के लिए कोई खास स्थान नही है वे भी उनकी नजर में आम कार्यकर्ताओं की भांति पार्टी के कार्यकर्ता ही है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...