पुलिस की दादागिरी के खिलाफ़ बसपा नेता ने उठाई आवाज; पुलिस हुई अलर्ट

राजस्थान: प्रदेश के अलवर जिले में स्थानीय पुलिस की दादागिरी का मामला सामने आया है. किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के खैरथल के समीप लाल पहाड़ी गाँव के निवासी रामबाबू पुत्र रामेश्वर जाटव के घर खैरथल पुलिस थाने में तैनात तीन पुलिस कर्मियों ने जबरन मारपीट, गाली-गलौच और जाति सूचक गालियाँ दी है. इस मामले के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय नेता हितेश रसगोन ने आवाज उठाई तब जाकर राजस्थान पुलिस हरकत में आई और मामले पर कार्रवाई करने का तत्काल आदेश दिया.

मामला ज्यादा हाईलाइट होने के बाद पुलिस हरकत में आई और बसपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर जवाब दिया. पुलिस ने कहा,

मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर सीओ किशनगढ़ बास द्वारा तफ्तीश की जा रही है घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई पुलिस जारी है.
राजस्थान पुलिस
Tweet

बता दें पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक मामला मुर्गा देने का बताया गया है. पुलिस के मुताबिक लालपहाड़ी निवासी रामबाबू पुत्र रामेश्वर जाटव ने मामला दर्ज कराया कि 5 सितंबर को साढ़े सात बजे उसका भांजा मामराज के घर के सामने एक पुलिस की गाड़ी आकर रुकी जिसमें तीन लोग शीशराम यादव, धर्मपाल यादव व अभयसिंह यादव थे. ये लोग भांजे के घर में घुसे और भांजा बहू रचना, रामबाबू की पत्नी रविता, भतीजी रजनी घर पर थी. जिनसे मुर्गा देने को कहा तो रचना ने मुर्गा देने से मना कर दिया, क्योंकि ये लोग पहले भी मुर्गा ले जाते तथा पैसे नहीं देते. इसलिए मुर्गा देने से मना कर दिया.

मना करने के बाद तीनों पुलिस कर्मियों द्वारा मौजूद सदस्यों के साथ मारपीट की गई और महिलाओं को डंड़ों से मारा तथा उन्हे जाति-सूचक शब्दों के साथ गालि-गलौच करी.

गौरतलब है कि स्थानीय बसपा नेताओं द्वारा पीड़ित से मिलकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और पुलिस के खिलाफ लड़ने के लिए मनोबल दिया गया तथा हर कदम पर साथ निभाने का आश्वासन भी दिया. वहीं किशनगढ़ बास से पंचायत समीति सदस्य माननीय हितेश रसगोन जी ने इस मामले को सोशल मीडिया पर भी उठाय जिसकी बदौलत पुलिस पर दबाव बना और मामले पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो पाई.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...