पंजाब के CM भगवंत मान के दिल्ली दौरे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कसा तंज, कहा – ‘सरकारी खजाने की बर्बादी है दिल्ली दौरा’

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली दौरे पर सियासत गर्मा गई है. मुख्यमंत्री मान आज से दो दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पहले दिन डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया. तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह ने राज्य के नए सीएम भगवंत मान के दिल्ली दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने सीएम भगवंत मान के दिल्ली दौरे को पूरी तरह से पैसे की बर्बादी बताया है.

सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा, “सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय दिल्ली दौरा असल में वास्तविक मुद्दों से परे है, अन्य चुनावों में लाभ के लिए केवल फोटो सेशन और सरकारी खजाने की बर्बादी है. पंजाब को वित्तीय, किसानों और बिजली संकट से बाहर निकलने के लिए नीति की जरूरत है. स्थानीय समस्याओं को स्थानीय समाधान की आवश्यकता है. समाधान आय सृजन में निहित है.”

इससे पहले सिद्धू ने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से चुनाव में पंजाब के लिए किए गए वादों को लेकर भी निशाना साधा है. सिद्धू ने केजरीवाल का एक वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया, “हम आस लगाए बैठे थे, आप वादा करके भूल गए. कृपा हमें बताएं कि मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिकों के लिए पैसे कहां से आएंगे? रेत माइनिंग से 20 हजार करोड़ आमदन का वादा कहां है?”

आपको बता दें, पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दो दिन के दौरे पर दिल्ली आए हैं. भगवंत मान अपने दो दिन के दौरे के दौरान दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यो का जायजा लेंगे. पंजाब के नए नवेले सीएम भगवंत मान के साथ पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री के अलावा मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, शिक्षा सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं.

वहीं दिल्ली के दौरे के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा की दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ पूरी दुनिया ने की है और पंजाब की बेहतरी के लिए हम भी इस मॉडल से सिखेंगे. इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजुद थे.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...