लोकसभा चुनाव में अच्छा रिजल्ट ही मान्यवर साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: मायावती

कांशीराम जयंति: बसपा सुप्रीमो मायावती बहनजी ने बहुजन नायक और बसपा के संस्थापक मान्यवर साहेब कांशीराम जी की जयंति के मौके पर खास संदेश दिया है. और उन्होने उनके जन्मदिवस के तोहफे के रूप में उनके अनुयाईयों से एक खास चीज की मांग भी कर डाली है.

क्या है वह मांग और क्या तोहफा मांगा है बहनजी ने मान्यवर साहेब के जन्मदिवस पर?

चलिए, जानते हैं.

बहन मायावती ने बसपा के संस्थापक और अपने राजनीतिक गुरु मान्यवर साहेब कांशीराम जी के जन्मदिवस के मौके पर उनको याद करते हुए कहा है:

परमपूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर के परिनिर्वाण के बाद लंबे समय तक तिरस्कृत व बिखरे पड़े उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवाँ को देश की राजनीति में नई मजबूती व बुलन्दी देने का युगपरिवर्तनीय कार्य करने वाले मान्यवर श्री कांशीराम जी को 90वें जन्मदिन पर अपार श्रद्धा-सुमन.

बहुजन समाज के लिए किए गए उनके अविस्मरणीय योगदान को बयां करते हुए मायावती बहनजी ने आगे कहा,

…बामसेफ, डीएस4 व बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर उसके अनवरत संघर्ष के जरिए यूपी में सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके ‘बह्जन समाज’ हेतु ‘सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक तरक्की’ का जो मिशनरी लक्ष्य उन्होने प्राप्त किया वह ऐतिहासिक एवं अतुलनीय, जिसके लिए वे बहुजन नायक बने व अमर हो गए…

मायावती बहनजी ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से खास अपील करते हुए मान्यवर साहेब के लिए विशेष तोहफा की मांग करते हुए आगे कहा,

…उनकी विरासत, संघर्ष व कारवाँ को पूरे तन, मन, धन के सहयोग से आगे बढ़ाने का संकल्प जारी रखते हुए बीएसपी को अब यहाँ हो रहे लोकसभा आमचुनाव में अच्छी रिजल्ट दिलाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जो समतामूलक समाज की स्थापना व महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि के विरुद्ध भी योगदान होगा.

बहनजी ने अच्छा चुनाव परिणाम का तोहफा क्यों मांगा?

देश में जल्द ही लोकसभा आमचुनाव होने वाले है और देश की सत्ता पर एक नया व्यक्ति, नई पार्टी, नई विचारधारा को बैठने का मौका है. इसी बदलाव के रूप में बसपा भी कतार में खड़ी हुई है. बसपा भी इस देश की सत्ता पर काबिज होना चाहता है और गरीबी और असमानता की मार झेल रहे बहुजन समाज को लाचारी भरे जीवन से बाहर निकालकर उसे आत्मनिर्भर बनाना चाहती है.

इसलिए, मायावती बहनजी ने इस बार कांशीराम जयंति के खास मौके पर मान्यवर साहेब के अनुयाई, बसपा के कार्यकर्ता तथा सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक तरक्की के मूवमेंट को मानने वाले लोगों से इस बार लोकसभा चुनावों में पार्टी को अच्छा रिजल्ट दिलाने की मांग की है.

और मान्यवर साहेब का सपना भी तभी साकार होगा जब बसपा की सरकार केंद्र में आएगी.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...