RJD नेता का बड़ा आरोप, ‘तेजप्रताप ने दी गोली मारने की धमकी, कमरे में बंद कर पीटा’

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. तेज प्रताप यादव पर युवा RJD महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने मारपीट का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि तेज प्रताप यादव ने उनके साथ मारपीट की गई है.

रामराज यादव ने तेज प्रताप यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि इफ्तार पार्टी वाले दिन कमरे में बंदकर लालू यादव के बेटे ने मारपीट की और आपत्ति जनक वीडियो भी बनाई है. अब सोमवार को रामराज ने पार्टी दफ्तर के बाहर मीडिया को आपबीती सुनाई है.

युवा महानगर के अध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि उन्होंने उसी दिन इस घटना की शिकायत पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह से की, लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया. रामराज यादव ने कहा कि वो लालू प्रसाद को अपना नेता मानते हैं, लेकिन एक यादव का बेटा गाली नहीं सुन सकता है.

रामराज का आरोप है कि तेज प्रताप यादव ने इफ्तार पार्टी के दिन उन्‍हें कमरे में बुलाकर बुरी तरह पीटा. साथ ही यह धमकी दी कि अगर पार्टी में रहे तो 10 दिनों के अंदर गोली मरवा दूंगा. रामराज ने यह भी आरोप लगाया है कि उस दिन तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को भी गालियां दीं.

इस घटना से रमराज बहुत आहत हुए हैं, जिस वजह से वह आरजेडी कार्यालय पर अपना इस्तीफा देने पहुंचे. रामराज यादव ने तेज प्रताप यादव पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उसे क्रिमिनल से मरवाने की धमकी दी है और जल्‍द उनकी हत्‍या करवाई जा सकती है. रामराज प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

तो वहीं मीडिया में यह मामला आने पर तेज प्रताप यादव ने इसे निराधारा बताया है. इस मामले में तेज प्रताप यादव ने कहा कि आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह, तेजस्‍वी के सलाहकार संजय यादव तथा एमएलसी सुनील सिंह के बहकावे में आकर रामराज गलत बयान दे रहे हैं. तेज प्रताप का कहना है कि मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षडयंत्र रचा गया है, मैं अपने कार्यकर्ताओं को हमेश इज्जत देता हूं. उनका कहना है कि इफ्तार पार्टी वाले दिन वह काफी अपनेपन के साथ रामराज से मिले. तेज प्रताप यादव की ओर से एक तस्‍वीर भी जारी की गई है, जिसमें रामराज यादव साथ में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...

न बिकने वाला बहुजन: मान्यवर साहेब का अमर मंत्र, बसपा का अटल संकल्प

बहुजन आन्दोलन के महान प्रणेता, मान्यवर श्री कांशीराम साहेब का वह उद्घोष आज भी बहुजन हृदय में गूँजता है—एक ऐसा संदेश जो न केवल...