विश्वनाथ पाल ने दिया सपा को झटका, सैकड़ों मुस्लिम नेता बसपा में शामिल

यूपी के श्रावस्ती के भिनगा में हाजी मुईनुद्दीन खान के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने सपा छोड़कर बसपा जॉइन की. बसपा सुप्रीमो मायावती की नीतियों में आस्था जताते हुए मौलाना अहमद रजा, डॉ. रसीद खान समेत कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, जिससे बसपा का जनाधार और मजबूत हुआ.

यूपी: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथपाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बूथ और सेक्टर के बेहतर गठन पर चर्चा हुई.

इस बैठक के दौरान श्रावस्ती जिले के भिनगा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी मुईनुद्दीन खान उर्फ दद्दन खान के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया.

बसपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में मौलाना अहमद रजा, मौलाना ऐनुल हक, मोहम्मद आरिफ, डॉ. रसीद खान, मुबारक अली, मोहम्मद शरीर, मोहम्मद अली, शौकत अली, रईस अहमद, मौलाना निसार, मौलाना इरशाद, अफसर सिद्दीकी, मोबीन अहमद, अफजल खान, मौलाना निजामुद्दीन, मौलाना शावान अली, बबलू, इमरान अहमद, मौलाना इरफान, शमशाद अहमद, पप्पू खान, सलमान खान, मौलाना सद्दाम, ननकू खान, मलहे, रिजवान अहमद, ज़ैद खान, आरिफ शेख, फुरसत अली, जाकिर खान, रईस खान, राहुल सलमानी, आजाद खान, मौलाना रसीद मास्टर, मौलाना राजू सिद्दकी, महमूद अली और मौलाना कलाम शामिल हैं.

इन सभी मुस्लिम नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में हार्दिक स्वागत किया और कहा कि यह कदम उत्तर प्रदेश में बसपा के जनाधार को और मजबूत करेगा.

उन्होंने कहा, “दलित, पिछड़े, मुस्लिम, गरीब, युवा और महिलाएं अब एकजुट होकर बसपा के साथ जुड़ रहे हैं. यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव में एक नई ताकत बनकर उभरेगा.” यह घटना उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है, क्योंकि बसपा लगातार अपने कोर वोट बैंक को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य समुदायों को भी जोड़ने में सफल हो रही है. मुस्लिम वोटर्स का समाजवादी पार्टी से छिटकना यूपी की बदलती राजनीति का संकेत है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...

बसपा की असली जीत—शोषितों का जगा मनोबल है

भारतीय राजनीति के विशाल मंच पर जहाँ पार्टियाँ सत्ता की चकाचौंध में रंग-बिरंगे नृत्य करती दिखती हैं, वहाँ कांग्रेस का वंशानुगत विरासतवाद, भाजपा का...

पराये धन के सहारे नहीं, बहुजन के सहारे चलती है बसपा – बहनजी का अटल स्वाभिमान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसके संस्थापक-मान्यवर श्री कांशीराम साहेब जी तथा बहनजी द्वारा स्थापित बहुजन आंदोलन की मूल विचारधारा (आम्बेडकरवाद) आत्मनिर्भरता, मान-सम्मान, स्वाभिमान...

कौन सी BAMCEF? मान्यवर साहेब की असली – या ब्राह्मणवादी वित्त पोषित नकली?

आज बहुजन संगठनों की महामारी में, जब बहुजन समाज के कानों में 'बामसेफ' का नाम गूँजता है, तो हृदय में एक अनिवार्य प्रश्न उदित...