देश के संसाधनों पर पहला हक सिर्फ बहुजन समाज का: आकाश आनंद

बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में हो रही जातीय भेदभाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होने कहा, “…हमारे समाज की शैक्षणिक तरक्की जिन मनुवादी मानसिकता वालों को पसंद नही आ रही है मैं उनको साफ कह रहा हूँ आप देश का नुकसान कर रहे हैं… इस देश और इसके संसाधन पर पहला हक सिर्फ और सिर्फ बहुजन समाज का है.”

आकाश आनंद ने कड़े शब्दों में मनुवादीयों की क्लास लगाई और उन्हे खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होने अपने वक्तव्य में कहा, “IIT दिल्ली की घटना के बारे में जानकर मन बेहद दुखी हो गया है. 21 साल के अनिल कुमार देश के भविष्य थे, लेकिन जातिवादी ताकतों ने उनकी जाल ले ली.”

उन्होने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “आज पूरे देश में लगभग हर दिन हमारे समाज को शारीरिक और मानसिक तौर पर जुल्म और ज्यादती झेलनी पड़ रही है. खासतौर से शिक्षण संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल में IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT मद्रास और IIT खड़गपुर से कई मामले सामने आए, जिसमें कुछ छात्रों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ गया. छात्र तो छात्र दिल्ली विश्व विद्यालय की प्रोफेसर डॉ रितू सिंह जैसे शिक्षकों को भी लगातार जातिवादी प्रताड़ना से जूझना पड़ रहा है.”

मनुवाद को देश के लिए नुकसान बताते हुए उन्होने आगे जोड़ा, “हमारे समाज की शैक्षणिक तरक्की जिन मनुवादी मानसिकता वालों को पसंद नहीं आ रही है मैं उनको साफ कह रहा हूँ आप देश का नुकसान कर रहे हैं. आपकी नीयत करोड़ों युवाओं का भविष्य बिगाड़ रही है.”

“इस देश और इसके संसाधनों पर पहला हक सिर्फ और सिर्फ बहुजन समाज का है. और सिर्फ बहुजन समाज ही इस देश का भला कर सकता है. मैं और मेरे जैसे करोड़ों युवा आज बेहद दुखी हैं और हम इसका कड़ा जवाब देंगे.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

Opinion: जाति (अ)व्यवस्था का उन्मूलन कैसे हो?

जाति (अ)व्यवस्था का निर्माण, शासकीय संरक्षण और उसके उन्मूलन का वैचारिक विश्लेषण भारतीय समाज की सबसे गहरी और जटिल समस्या है. यह आलेख जाति...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...