भाई-बहिन व रिश्ते-नाते केवल बहुजन समाज का एक अंग; ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने वालों को पार्टी में मौका: मायावती

BSP News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उत्तरप्रदेश राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बहनजी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश के सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है. उन्होने 2027 चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. और ये भी इशारा कर दिया है कि वे किस पिच पर चुनावी जंग में उतरने वाली है.

बसपा अध्यक्षा ने दोपहर में मीडिया को सम्बोधित करते हुए परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला और पार्टी के लिए ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने वाले लोगों को आगे बढ़ाने की बात कहकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है.

बकौल मायावती, “…बहुजन समाज के जो भी लोग अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं तो उन्हे पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जायेगा और इस मामले में, मेरे रिश्ते-नाते भी आड़े नही आयेंगे.”

परिवारवाद पर फिर बोला हमला

बहनजी इस समय काफी  मुखर होकर परिवारवाद पर हमला कर रही है. वैसे भी इस आंदोलन में रिश्ते-नाते नगण्य है. बाबासाहेब से लेकर कांशीराम साहेब और अब बहनजी तक सबने परिवार को बहुजन समाज के हित में त्यागा है. इसलिए, बहनजी का परिवार के बारे में बयान देश के अन्य राजनीतिक दलों के लिए सबक है.

बहनजी कहती है,

“बीएसपी के संस्थापक व जन्मदाता मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंति को, होली व अन्य त्योहारों के कुच ही घंटे बाद दिनांक 15 मार्च को जिस अति-उत्साह व जोश के साथ मनाकर उनके अनुयायियों ने अपनी पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने का तथा उनकी एकमात्र उत्तराधिकारी व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपने पूरे तन, मन, धन से साथ देने का जो संकल्प लिया है तो उसने पार्टी को मजबूती देने के लिए मेरे हिम्मत व हौंसले को कई गुना ओर ज्यादा बढ़ा दिया है, जिसे मैं अभी तक की तरह, आगे भी अपने जीते-जी अपने व्यक्तिगत तथा भाई-बहिन व रिश्ते-नातों आदि के स्वार्थ में कभी भी कमजोर नहीं पड़ने दूँगी. वैसे भी मेरे भाई-बहिन व अन्य रिश्ते-नाते आदि मेरे लिए केवल बहुजन समाज का ही एक अंग है उसके सिवाय कुछ भी नहीं है.”

ईमानदार व निष्ठावान बहुजनों पर भरोसा

पार्टी में लगातार उठापठक का दौर जारी है. आए दिन पदाधिकारियों का निष्कासन कार्यकर्ताओं को संशय में डाल रहा है. इसलिए, बहनजी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भरोसा बनाए रखने के लिए एक बड़ी बात कही है.

उन्होने कहा है;

“…पार्टी व मूवमेंट के हित में बहुजन समाज के जो भी लोग अपनी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं तो उन्हें पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जायेगा और इस मामले में, मेरे रिश्ते-नाते भी आड़े नहीं आयेंगे.”

उनका ये बयान हर उस कार्यकर्ता के लिए संजीवनी है जिसका भरोसा शीर्ष नेतृत्व से उठ रहा था. बहनजी ने रिश्ते-नाते दरकिनार करते हुए हर बहुजन समाज के व्यक्ति के लिए दरवाजा खोलने का काम किया है. अब बारी बहुजन समाज की है वे इस मौके को कितना भुना पाते हैं और अपने हुनर, ईमानदारी व निष्ठा से मिशन के कितने काम आएंगे.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...