आकाश आनंद का कार्यकर्ताओं से मिलना स्वंभू नेताओं से नुकसान को रोकेगा?

इन दिनों बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं. राजस्थान से शुरु हुआ यह सिलसिला तेलंगाना होते हुए मध्य प्रदेश आ पहुँचा है. बीच में तेलंगाना के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश का एक दिवसीय दौरा भी शामिल है.

चार राज्यों के कार्यकर्ताओं से मिलकर आकाश आनंद जी ने पार्टी समर्थकों के बीच अपनी पहुँच तो बनाई ही है. साथ में पार्टी आलोचकों के मुँह को भी बंद करने का काम किया है. शीर्ष नेतृत्व पर सबसे बड़ा आरोप यही लगता रहा है कि कार्यकर्ताओं से मिलते नहीं है. सिर्फ ऑफिस में बैठकर राजनीति की जा रही हैं. इस अहम और नुकसान दायक सवाल को हल करने में आकाश आनंद जी ने कुछ कामयाबी हाँसिल जरूर की है.

कार्यकर्ताओं के दिल को छू रहे हैं आकाश

तेलंगाना में आरक्षण के जनक साहू महाराज जयंति के ऐतिहासिक मौके पर आयोजित पार्टी कार्यक्रम में जिस तरह खुले मंच से “जय भीम” का अभिवादन किया वह देखते ही बनता है. इस एक शब्द ने पूरे जन सैलाब को रोमांचित करते हुए अपने नेता से जोड़ने का काम किया. पूरी सभा जय भीम के नारों से गूंज उठी. इसके बाद आंध्र प्रदेश में रोड शो करके कार्यकर्ताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी बात रखी.

आंध्र प्रदेश दौरा अब तक सबसे सफल और दिलेर कहा जा सकता है. क्योंकि, ग्वालियर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह आकाश जी ने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन लिया ऐसा अभी नही किया गया था. यह घटना आकाश जी द्वारा पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शित की गई है. यह दिलेर मिलन स्वंभू नेताओं की पकड़ और पहुँच को बहुत घेरा आघात पहुँचाने वाला है.

Akash Anand Meeting with Party Workers and Shaking Hands with Them
ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर मुलाकात करते हुए आकश आनंद जी

पार्टी से जुड़ेगा कार्यकर्ता; दूर होंगे मन मुटाव

सोशल मीडिया पर आकाश आनंद जी को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जाता रहा है. लेकिन, ग्वालियर की एक ऐतिहासिक मुलाकात ने उनकी छवि को जननेता की बनाने का बीज बो दिया है. बस इस बीज को लगातार सींचने और देखभाल की जरूरत है.

बीते दिनों जून माह में एक ट्वीट करके दिव्यांग खुशी जाटव के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी. जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए खुद आकाश आनंद जी ने रिट्वीट करके मिलने की तीव्र इच्छा जाहिर की थी बालिका का पता तथा संपर्क सूत्र की मांग की थी.

सार्वजनिक मंच पर किए गए इस वायदे को महिने भर में ही पूरा करते हुए खुशी जाटव के घर जाकर उनसे मुलाकात की और साथ में राज्यसभा सासंद रामजी गौतम भी मौजूद रहे.

Akash Anand Meets with Khushi Jatav
दिव्यांग खुशी जाटव से मिलते हुए आकाश आनंद जी

यह मुलाकात बसपा का कोर वोटर मानी जाने वाली जाटव जाति से उनके संबंध को पार्टी नेता बहनजी की तरह मजबूत करेगी और पार्टी से नाराज कार्यकर्ता एवं समर्थकों को फिर से जुड़ने के लिए मजबूर करेगी.

अधिक तस्वीरों के लिए आप उनके ट्वीट देखिए

Tweet#1: खुशी जाटव से मुलाकात

Tweet #2: ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

ओपिनियन: दलितों के साथ अनदेखी क्यों?

आज भी देश में अगर दलितों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है. मौजूदा वक्त में तो इसे...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में क्यों?

यह सवाल हैरान करने वाला है कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मान्यता दी गई? उनकी किस विशेषता...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

सच्चे बौद्ध की पहचान: आचरण, शील और सामाजिक उत्तरदायित्व

आज के युग में जब मानवता नैतिक मूल्यों के संकट से जूझ रही है, तब बुद्ध का धम्म एक प्रकाश स्तंभ की तरह मार्ग...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...