पूना पैक्ट धिक्कार दिवस के बहाने बसपा ने राजस्थान में भरी चुनावी हुंकार

अलवर: बहुजन समाज पार्टी ने कल राजस्थान के सिंह द्वार अलवर में चुनावि बिगुल फूंक दिया है. कल 24 सितंबर 2022 को पूना पैक्ट धिक्कार दिवस की रैली के बहाने बसपा ने जमकर विरोधी पार्टियों को ललकारा और समर्थकों के बीच उनके कामकाज की पोल खोली.

अलवर शहर के कंपनी बाग से शुरु हुई इस धिक्कार दिवस रैली को प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा और प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य जी ने पार्टी झंड़ा दिखाकर रवाना किया जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर अलवर कलेक्ट्रट तक पहुँची. यहाँ पर धिक्कार दिवस तथा एससी/एसटी पर अत्याचार बंद करो महारैली का आयोजन किया.

इस महारैली को प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने संबोधित करते हुए कहा कि, “बसपा इस बार सरकार बनाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरेगी. हम राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और 75 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का सफाया करेंगे. कांग्रेस इस बार 25 से ज्यादा सीटें नही जीत पाएगी. हमारे बिना राजस्थान में किसी की भी सरकार नही बनेगी. बसपा राजस्थान में किंग मेकर बनेगी.”

वहीं प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य जी ने अपने वक्तव्य के दौरान पूना पैक्ट के दुष्परिणामों के बारे में समझाते हुए बाबासाहेब के त्याग और बलिदान के बारे में बसपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए अपनी सत्ता हासिल करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया.

बता दें यह रैली अलवर जिला में आयोजित हुई थी जिसमें जिले की 11 विधानसभाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मूसलाधारा बारिश होने के बावजूद भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान प्रदेश कमेटी के अलावा जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार बौद्ध, बामसेफ संयोजक रामजीवन बौद्ध, राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी से पार्षद अमित जी, किशनगढ़ बास विधानसभा से एमपीएस हितेश रसगोन जी के अलावा अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे.

जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार बौद्ध जी धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, दलित अत्याचार के खिलाफ़ राष्ट्रपति तथा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.

प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के इस जोश और कार्यकर्ताओं के जुनून को देखते हुए विरोधीयों पार्टियों के काम खड़े हो गए हैं. कयास लगाए जा रहे है कि इस कार्यक्रम के बहाने बसपा ने राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंक दिया है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...