BSP News: राजस्थान में अत्याचार के खिलाफ़ बसपा का हल्ला बोल; भाजपा सरकार को घेरा

राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान प्रदेश में बढ़ रहे जुल्म ज्यादती के खिलाफ़ कल भाजपा सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल डाला. सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का काम प्रदेश स्तर पर किया गया.

गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार दलित समुदाय के लोगों पर अत्याचार की खबरें आ रही है और सरकार हाथ पर हाथ रखकर सिर्फ तमाशबीन बनी हुई है. किसी भी घटना पर कोई ठोस कार्रवाई नही की जा रही है. ऐसे में असंतुष्ट लोगों की आवाज उठाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने कल प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

इस ज्ञापन विशेष तौर पर दलित समुदाय पर हाल ही घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग के साथ-साथ दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग भी की गई.

इस दौरान खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “प्रदेश की भाजपा सरकार निरंकुश होकर काम कर रही है. लॉ एंड ऑर्डर प्रदेश का बिगड़ा हुआ है. आए दिन हत्याओं की खबरें प्रदेश की साख को गिरा रही है और दलित समुदाय में भय पैदा कर रही है. यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है. सरकार न्याय भी जाति देखकर कर रही है. जो बिल्कुल भी संवैधानिक कृत्य नही है. लोकतंत्र में तानाशाही की कोई जगह नही है. जनता सब देख रही है. बहुजन समाज पार्टी समय रहते लगाम खींचना भी जानती है. सरकार अपने रवैया सुझारे.”

वहीं लोकसभा प्रभारी विजय मेघवाल जी कहा, “सरकार बिल्कुल भी जनता की सुरक्षा पर ध्यान नही दे रही है. खासकर वंचित समाज पर सरकार का कोई ध्यान नही है. सरकार जाति देखकर एक्सन लेने असंवैधानिक काम कर रही है जो किसी भी लोकतंत्र में ठीक नही कहा जा सकता है. अगर, सरकार अत्याचार पर लगाम नही लगाती है तो बहुजन समाज पार्टी कोई बड़ा कदम उठाने का काम करेगी.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

Opinion: जाति (अ)व्यवस्था का उन्मूलन कैसे हो?

जाति (अ)व्यवस्था का निर्माण, शासकीय संरक्षण और उसके उन्मूलन का वैचारिक विश्लेषण भारतीय समाज की सबसे गहरी और जटिल समस्या है. यह आलेख जाति...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...

Samyak Calendar 2026: बहुजन महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि उपोसथ दिन सरकारी छुट्टी ऐतिहासिक तारीखें

Samyak Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

Buddhist Calendar 2026: बुद्ध पूर्णिमा, अष्टमी और उपोसथ दिन व्रत सूची

Buddhist Calendar 2026: कैलेंडर सिर्फ तारीख नही बताते हैं बल्कि इतिहास को भी जीवंत करते हैं. कैलेंडर खोलते ही मन समय में पीछे जाने...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...