भाजपा विफलताओं से ध्यान बांटने हेतु जनसंख्या नीति व धर्मांतरण का बेसुरा राग अलाप रही: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है. महंगाई और बेरोजगारी पर घिरी हुई केंद्र व राज्य की सरकार को जमकर लताड़ा है. और उनपर अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए जनसंख्या नीति व धर्मांतरण जैसे मुद्दे उछालने को बेसुरा राल अलापना बताया है.

बहनजी ने आज सम्मेलन में कहा, “देश में प्रचण्ड महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, हिंसा व अव्यवशा आदि के अभिशाप के दिन-प्रतिदिन के जान के जंजाल से पीड़ित जनता का ध्यान बांटने के लिए ही आरएसएस द्वारा अब जनसंख्या नीति व धर्मांतरण आदि का बेसुरा राग अलापना घोर अनुचित है. यह भाजपा सरकार की विफलता पर दे ध्यान बांटने की सोची-समझी रणनीति, जिससे सावधानी जरुरी.”

आगे उन्होने यूपी का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी जमकर हमला बोला और कहा, “यूपी में सही से कानून का राज न होने से सरकारी जुल्म-ज्यादती व इनकी घोर मनमानी तथा कानून-व्यवस्था के हालात बदतर. लोगों को जागृत करें कि अपनी सरकार बनने पर ही उनको न्याय तथा उनके सभी दुखों व समस्याओं का हल संभव हैं.”

बता दें यह बैठक यूपी में होने वाले आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर रखी गई थी. इन चुनावों को लड़ने के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और मुस्तैदी से कार्यकताओं को तैयार रहने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है. इमरान मसूद की वापसी से पार्टी को पश्चिमी यूपी में काफी फायदा होगा और मुस्लिम वोट को जोड़ने में सफलता मिलेगी. इसी उम्मीद के साथ पार्टी ने उन्हे बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी हैं.

बसपा सुप्रीमो ने अन्य पार्टियों द्वारा सोशल मीडिया और डिजिटल सामग्री का जो बहुतायत से इस्तेमाल हो रहा है. उस पर उन्होने कहा कि, “पार्टी के मिशनरी कार्यों के लिए पार्टी की परम्परा के अनुसार छोटी-छोटी कैडर मीडिंगें करने पर ही जोर, क्योंकि बीएसपी को धन्नासेठों की समर्थक पार्टियों के उनके शहखर्चीले फैशन का अनुश्रण कतई नहीं करना है, जो विशेषकर त्रस्त बेरोजगार युवाओं तथा मिडिल क्लास जनता का मजाक बनाने जैसा ही है.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...