मुस्लिम आरक्षण: केवल बसपा है मुस्लिम के साथ

“सत्य के समक्ष सत्ता का संकट: बहनजी का मुस्लिम आरक्षण का आह्वान”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पिछले एक दशक से एक से बढ़कर एक झूठ बोलते रहे हैं। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में अपने झूठ से भारत को शर्मसार करते रहें हैं। दूसरों के सवालों का जवाब तो आज तक नहीं दिया, आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस तक नहीं किया परन्तु दूसरों का मजाक बनाने तक से वे कभी नहीं चूके हैं, जो कि एक प्रधानमंत्री पद पर आसीन व्यक्ति को कभी शोभा नही देता है। फिलहाल, अपने इसी बड़बोलेपन के चलते प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल, मध्य प्रदेश, में मुस्लिम समाज के संदर्भ में कहा कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान पसमांदा, पिछड़े, शोषित हैं। पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय की एकमात्र राष्ट्रीय व सर्वमान्य नेता बहनजी ने अपने सकारात्मक एजेण्डे के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके ही शिकारी जाल में कैद कर दिया है।

30 जून 2023 को भारत की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय बसपा की तरफ से भावी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार बहनजी लिखतीं हैं कि – पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल में बीजेपी के कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर यह कहना कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान ’पसमांदा, पिछड़े, शोषित’ हैं, यह उस कड़वी जमीनी हकीकत को स्वीकार करना है जिससे उन मुस्लिमों के जीवन सुधार हेतु आरक्षण की जरूरत को समर्थन मिलता है। आज जब बहुजन समाज की युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा एवं समय अनावश्यक मुद्दों व घटनाओं पर खर्च कर रहा है तो वही बहनजी भारत राष्ट्र निर्माण में मुस्लिम समाज की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उनके आरक्षण के लिए आवाज बुलंद कर रहीं हैं।

आगे बहनजी लिखतीं हैं कि – अतः अब ऐसे हालात में बीजेपी को पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण मिलने का विरोध भी बंद कर देने के साथ ही इनकी सभी सरकारों को भी अपने यहाँ आरक्षण को ईमानदारी से लागू करके तथा बैकलॉग की भर्ती को पूरी करके यह साबित करना चाहिए कि वे इन मामलों में अन्य पार्टियों से अलग हैं। बहनजी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा, उसकी राज्य सरकारों और मुस्लिमों के हितैषी होने का दावा करने वाली कांग्रेस, राजद-जदयू, सपा, टीएमसी आदि के नेतृत्व में चल रही सभी राज्य सरकारों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

फिलाहल, बहनजी ने बहुजन समाज ही नहीं बल्कि, भाजपा समेत सभी मनुवादी दलों को कठघरे में खड़ा कर, पूरे देश के लिए एक राष्ट्रीय विषय (मुस्लिम आरक्षण) तय कर दिया है। सच्चर कमेटी भी देश में मुस्लिम समाज की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। देश की कुल आबादी के छठे हिस्से से भी अधिक तादाद वाले मुस्लिम समाज की भागीदारी का मुद्दा एक राष्ट्रिय मुद्दा है। इस पर चर्चा होनी ही चाहिए। अब क्या मोदी जी, भाजपा, उसकी राज्य सरकारें मुस्लिम समाज के आरक्षण को लागू करेंगी? क्या इनके समर्थक मुस्लिम आरक्षण का विरोध बंद करेगें? क्या मुस्लिम वोटों को लालायित कांग्रेस, राजद, जदयू, सपा, टीएमसी आदि मुस्लिम आरक्षण का समर्थन करेंगी, विरोध करेगीं या फिर जिनकी अपनी अलग-अलग राज्यों में सरकारें हैं वे मुस्लिम आरक्षण को लागू करने की पहल करेगीं? इन सभी को मुस्लिम आरक्षण के संदर्भ में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


— लेखक —
(इन्द्रा साहेब – ‘A-LEF Series- 1 मान्यवर कांशीराम साहेब संगठन सिद्धांत एवं सूत्र’ और ‘A-LEF Series-2 राष्ट्र निर्माण की ओर (लेख संग्रह) भाग-1′ एवं ‘A-LEF Series-3 भाग-2‘ के लेखक हैं.)


Buy Now LEF Book by Indra Saheb
Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

ओपिनियन: दलितों के साथ अनदेखी क्यों?

आज भी देश में अगर दलितों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है. मौजूदा वक्त में तो इसे...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में क्यों?

यह सवाल हैरान करने वाला है कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मान्यता दी गई? उनकी किस विशेषता...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

Opinion: जाति (अ)व्यवस्था का उन्मूलन कैसे हो?

जाति (अ)व्यवस्था का निर्माण, शासकीय संरक्षण और उसके उन्मूलन का वैचारिक विश्लेषण भारतीय समाज की सबसे गहरी और जटिल समस्या है. यह आलेख जाति...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

सच्चे बौद्ध की पहचान: आचरण, शील और सामाजिक उत्तरदायित्व

आज के युग में जब मानवता नैतिक मूल्यों के संकट से जूझ रही है, तब बुद्ध का धम्म एक प्रकाश स्तंभ की तरह मार्ग...

त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा: बौद्ध स्रोतों के आधार पर एक विवेचन

नमोऽस्तु बुद्धाय विशुद्धबोधयेविशुद्धधर्मप्रतिभासबुद्धये।सद्धर्मपुण्योपगतानुबुद्धयेभवाग्रशून्याय विशुद्धबुद्धये॥(बोधिसत्त्वसमुच्चयानाम कुलदेवता, बुद्धस्तोत्र, 1) महामानवों का चरित केवल इतिहास बनकर नहीं रहता, वह चरित सदैव कालजयी होता है। वह चरित प्रत्येक काल...