जब सत्ता निरंकुश और अत्याचारी हो जाए तो परिवर्तन जरूरी: आकाश आनंद

जब सत्ता निरंकुश हो जाए, जब गरीबो-वंचितों पर अत्याचार बढ़ जाए, रोजगार के अवसर कम हो जाए और जब मुख्यमंत्री चैन की नींद सो रहा हो तो परिवर्तन जरूरी हो जाता है.

Rajasthan Assembly Election 2023: बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कल 16 अगस्त 2023 को धौलपुर से बहुप्रचारित “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा” (Sarvajana Hitaya Sarvajana Sukhaya Sankalap Yatra) को बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने पार्टी झंडा दिखाकर रवाना किया. यात्रा की रवानगी से पहले विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए आकाश आनंद ने कहा, “जब सत्ता निरंकुश हो जाए, जब गरीबो-वंचितों पर अत्याचार बढ़ जाए, रोजगार के अवसर कम हो जाए और जब मुख्यमंत्री चैन की नींद सो रहा हो तो परिवर्तन जरूरी हो जाता है.”

कांग्रेस के वायदों की खोली पोल

धौलपुर की पावन धरा पर हजारों की संख्या में मौजूद अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए उन्होने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर लताड़ा. उन्होने आगे कहा, “राजस्थान की कांग्रेस सरकार सर्व समाज विरोधी है. खासकर दलितों पर अत्याचार के कई मामले सामने आए लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगी. युवा और महिलाएं परेशान हैं. कांग्रेस की सरकार ने वादा किया था कि बेरोजगारों को 3500 रुपये महीना देने का, कई लाख युवाओं को रोजगार देने का, सस्ती गैस सिलिंडर देने का, महिलाओं को मुफ्त शिक्षा देने का, उन सभी वादों को अभी तक पूरा नही किया गया. सभी वायदें चुनावी निकले. एक बार फिर चुनाव नजदीक आने वाले हैं. कांग्रेस के बड़े नेता आपके बीच में आकर एक बार फिर खोखले वादे करेंगे. हमें सतर्क रहना है.

कांग्रेस की कानून व्यवस्था  को बताया लचर

प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होते हुए उन्होने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लचर बताया. उन्होने इस कहा, “राजस्थान में कानून व्यवस्था ताख पर है. जो सरकार राज्य की महिलाओं को सुरक्षा न दे पाए, उस सरकार को राज्य की गद्दी पर बैठने का कोई हक नही है. आज यहाँ 9 साल की बच्ची का बलात्कार हो जाता है लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नही उठा पाती है. इन्हे सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है.”

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: बहन मायावती जी का दर्शन

भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में कुछेक व्यक्तित्व ऐसे हुए हैं जिन्होंने न केवल अपने ऐतिहासिक कार्यों एवं विचारों से समाज को...