बसपा के खिलाफ़ हो रही बड़ी साजिश: आकाश आनंद

बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस और बीजेपी की साजिशों का पर्दाफाश किया है. उन्होने इन दोनों पार्टियों पर दो साजिशों को फैलाने का जिक्र किया है. अपनी X पोस्ट पर उन्होने इन दोनों पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही साजिशों का खुलाशा किया है.

बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद जी ने पार्टी और पार्टी की नेता बहन मायावती जी के खिलाफ़ भाजपा और कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रची जा रही साजिशों का खुलाशा किया है.

उन्होने कांग्रेस और भाजपा की दो साजिशों का जिक्र किया है. जो इन पार्टियों के द्वारा बसपा और बहनजी के खिलाफ़ रची जा रही है.

आकाश आनंद जी ने दो बड़ी साजिशों का खुलाशा करते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा है.

उन्होने कहा, “पहली साजिश, हमारे मूवमेंट को खत्म करने के लिए मनुवादी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि बीएसपी कांग्रेस को समर्थन दे दे. लेकिन आप सभी जानते हैं कि आदरणीय बहनजी किसी के दबाव में नहीं आती, उनका एकमात्र उद्देश्य दलित समाज को राजनीतिक ताकत बनाना है.

दूसरी साजिश, कुछ चमचे नेताओं द्वारा फैलाई जा रही है कि बहनजी सन्यास ले रही हैं. ताकि बहुजन आंदोलन के प्रति लोगों को भ्रमित किया जा सके.

आकाश आनंद जी यहीं नही रुके उन्होने आगे इन दोनों साजिशों के पक्ष में आगे कहा, “2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर बहनजी ने मनुवादी, पूंजीवादी साजिशों को जवाब दे दिया है. बीएसपी ना कांग्रेस का एजेंडा कामयाब होने देगी और ना देश को भाजपा के फ्री राशन और धर्म की चाशनी का गुलाम बनने देगी.

बहनजी हमेशा कहती रही हैं, दलित, शोषित, वंचित समाज के हक और सम्मान के लिए वो आखिरी सांस तक लड़ेंगी. मेहनकश देशवासियों के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता की इस लड़ाई में हम सभी को दिलोजान से आदरणीय बहनजी और बीएसपी को मजबूत करना है और पूरी ताकत से लड़ना है.”

आकाश आनंद जी ने साफ कर दिया है कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी झांसे में नही आने वाली है.

Download Suchak App

खबरें अभी और भी हैं...

मायावती बहनजी का बड़ा फैसला, आकाश के बाद ईशान भी गए, बहन दीपिका के लिए खोला दरवाजा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने परिवारवाद को लेकर अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया है. उन्होंने...

जेन-जी आंदोलन पर राजनीतिक दलों के प्रभाव से मायावती चिंतित, बसपा पदाधिकारियों को बड़ा निर्देश

नई दिल्ली/लखनऊ, 6 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं से जुड़े आंदोलनों को लेकर...

मायावती का बड़ा ऐलान: अब किसी से गठबंधन नहीं, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP; आकाश आनंद पर भी साफ संदेश

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहनजी ने आज गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय...

जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का सवाल, राहुल गांधी की भूमिका पर भी आपत्ति

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए जाति आधारित आरक्षण के विरोध...

मायावती ने Gen-Alpha के स्कूल आंदोलन पर जताई चिंता, कहा- बच्चों को सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में स्कूली शिक्षा की स्थिति और Gen-Alpha बच्चों से जुड़े...

2027 चुनाव की तैयारी में BSP: मायावती ने कहा- सर्वसमाज में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

मायावती की Gen-Z से अपील: छात्र आंदोलनों को राजनीतिक दलों के हाथों ‘हाईजैक’ न होने दें, रोजगार और आरक्षण पर भी उठाए सवाल

लखनऊ, 11 अगस्त 2026। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के छात्रों और युवाओं,...

बुद्ध का धम्म: प्रदर्शन नही बल्कि आचरण हैं

बुद्ध पूर्णिमा - बुद्ध का धम्म धूम-धड़ाके, दिखावे, फूहड़ प्रदर्शन, नाच गाने, शोरगुल और रैलियों का धम्म नहीं है. यह भाषणबाजी, वाद-विवाद, बौद्धिक वाणी...

ब्राह्मणवाद की टीम ‘ए’-कांग्रेस और टीम ‘बी’-भाजपा : मान्यवर श्री कांशीराम साहब का नागपुर संदेश

मान्यवर साहेब, बहुजन समाज की मुक्ति के अद्वितीय योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर प्रचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, जिन्होंने अपनी समूची...

मनुवादी सत्ता-चक्र से मुक्ति का स्वर्णिम पथ: बसपा का सामाजिक क्रांति-आह्वान

भारत की राजनीति के विशाल अखाड़े में एक अद्भुत सत्य उभरकर सामने आया है। भाजपा का वोट-बैंक, जैसे कोई प्राचीन हिमालय, अटल और अविचल...

संक्रमण काल: तरुणावस्था की अग्निपरीक्षा और बहुजन आंदोलन का अमर-उदय

जीवन एक नाट्यशाला है, जहाँ प्रत्येक पात्र को अपनी भूमिका निभाते हुए एक निश्चित 'संक्रमण काल' से गुजरना ही पड़ता है। यह काल न...

विविधता बनाम मानसिकता: पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय एकता की चुनौती

मालवीय नगर की घटना, नस्लीय पूर्वाग्रह और जातिवादी सोच के संदर्भ में सामाजिक आत्ममंथन भारत विविधताओं का देश है। यहाँ भाषा बदलती है तो...